नाहन(सिरमौर)। रविवार शाम बोहलियों के नजदीक पुलिया से एक वेगनार कार नीचे गिर गई। कार के सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने कार में सवार यात्रियों को हरसंभव मदद प्रदान की। बताया जा रहा कि एक बुजुर्ग को हल्की चोटें आई हैं।
कार में तीन पुरुष व एक महिला सवार थे, जो चामुंडा देवी से वापस देहरादून की तरफ लौट रहे थे। सनद रहे कि शुक्रवार को भी एक कार इसी स्थान के करीब एक अन्य पुलिया से नीचे गिर गई थी। सतीवाला पंचायत के उपप्रधान संजीव ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
---