फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी से 1.25 लाख की लूट

Sun, 26 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब कारोबारी और कर्मचारी को बाइक सवार लुटेरों ने कट मारकर बाइक से गिरा दिया। तमंचों की बटों से दोनों को पीट कर रुपयों भरा बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में 1.25 लाख रुपये थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंधी कॉलोनी निवासी ईश्वरदास शिवानी के शहर में कई शराब और बीयर के ठेके हैं। शनिवार की रात ईश्वरदास अपने कर्मचारी जितेंद्र पाठक निवासी कसबा अमृतपुर के साथ झौनी नगला, पचपुखरा, जसमई, ढिलावल, नरकसा से पेमेंट लेकर शहर के मोहल्ला सलावत खां स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंचे।

यहां पर ईश्वरदास शिवानी ने पेमेंट के रुपये बैग में डाल कर घर लौट रहे थे। बाइक को कर्मचारी जितेंद्र पाठक चला रहा था। रहमानी स्कूल के पास से सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक में कट मार दिया।
विज्ञापन


इससे दोनों लोग गिर गए। उनके गिरते ही बाइक पर सवार लुटेरों ने दोनों के तमंचा लगा दिया और ईश्वरदास से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। ईश्वरदास ने विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया।

बचाने आए कर्मचारी को भी पीट दिया। लुटेरे बैग लेकर भाग गए। ईश्वरदास ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। ईश्वरदास ने बताया कि बैग में पेमेंट का 1.25 लाख रुपये रखा हुआ था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शराब कारोबारी ईश्वरदास शिवानी के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज की है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज कर ली हो। इससे पहले भी मोहम्मदाबाद इलाके में हुई लूट की घटना कोे चोरी में दर्ज किया था। एएसपी अशोक कुमार के कड़े रुख के बाद पुलिस ने उसे लूट में तरमीम किया था। जब गुडवर्क की बात सामने आती है तब पुलिस उसी घटना को लूट कहने लगती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें