फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीकोटी के धियाड़ में युवक ने खाया जहर, हालत स्थिर

Tue, 18 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
delhi police
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई के बालीकोटी क्षेत्र के धियाड़ निवासी एक युवक ने देर रात जहर निगल कर अपना जीवन समाप्त करने की कोशिश की। युवक के प्रयास पर उस समय पानी फिर गया जब उसके परिजनों को युवक की इस हरकत की भनक लग गई। परिजन 108 की मदद से उसे तुरंत शिलाई अस्पताल में लाए जहां उसको प्राथमिक उपचार देकर पांवटा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


   जानकारी अनुसार धियाड़ी निवासी 27 वर्षीय बीर सिंह ने सोमवार रात जहर खा लिया। युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने का आभास हुआ। इसके बाद परिजन, बीर सिंह को फौरन 108 की मदद से उसे शिलाई अस्पताल में लाए, जहां डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार देकर पांवटा अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 घटना की पुष्टि करते हुए बीएमओ डॉ. एबी राधव ने बताया कि देर रात एक युवक को अस्पताल लाया गया था जिसने जहर खा लिया था। युवक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद पांवटा रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें