शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को सम्मानित करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत आने वाले राजपुर इलाके में एक महिला ने अपने ही ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में निर्मला देवी ने आरोप लगाया है कि वह धोलीढांग से वापस अपने घर आ रही थी।
आंगन के बाहर रास्ते में खड़े उसके ससुर ने उसका रास्ता रोका और उसे गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे काफी चोटें पहुंची। पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर किया है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
-------------