फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस मामले के आरोपी शनिवार तक पुलिस रिमांड पर

Thu, 03 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
haryana police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)।  चरस मामले के आरोपियों को शनिवार, 5 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। उत्तराखंड से अवैध नशे की खेप लेकर पहुंचे आरोपी, गोविंदघाट बैरियर पर नाके में दबोचे गए थे। एनडीपीएस एक्ट मामले में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। बता दें कि यमुना पुल बैरियर संयुक्त टीम ने नाका लगाया था। एएसआई रविंद्र लाल व सुरक्षा शाखा टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बाइक उत्तराखंड से पांवटा पहुंची। बाइक सवारों से एक केरीबेग(थैला) में 762 ग्राम चरस बरामद की गई थी। इसके बाद आरोपी नाहन निवासी आरोपी विजय तोमर(37) व नरेेन कुमार(32) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को वीरवार  पांवटा अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों को शनिवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें