फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा छोड़ने के विरोध पर होमगार्ड को पीटा

Thu, 03 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
होमगार्ड को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के जखैड़ा रहमतपुर गांव में घर के दरवाजे पर पटाखे छोड़ने का विरोध करने पर गुस्साए पड़ोसियों ने होमगार्ड को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में होमगार्ड को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के जखैड़ा रहमतपुर गांव निवासी अमित होमगार्ड है। वर्तमान में सिंभावली थाने में तैनात है।

अमित बुधवार की शाम ड्यूटी से घर लौटा तो उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके घर के दरवाजे पर पटाखे छोड़ रहे थे। इससे उसकी छोटी बेटी डर रही थी। होमगार्ड ने दोनों युवकों से दरवाजे पर पटाखे चलाने से मना किया।
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच और हाथापाई शुरू कर दी, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उस समय मामला शांत हो गया। देर रात दोनों युवक होमगार्ड के घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

होमगार्ड के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

पीड़ित ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें