फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार सड़क पर छिछडिया नामक स्थान पर एक जीप गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए हैं। जबकि गाड़ी में ले जाए जा रहे दो मवेशी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए सरकार की ओर से फौरी राहत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जीप (एचपी-16-1962) राजगढ़-नौहराधार सड़क पर छिछडिया के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। पिकअप में चार लोग सवार थे। हादसे में रामलाल पुत्र चेत सिंह, अनिल पुत्र बस्तीराम निवासी अरट, जबलोग निवासी दिनेश पुत्र रण सिंह व चालक रामलाल पुत्र अनंत राम निवासी भलोना घायल हो गए। गाड़ी में मवेशियों को शिमला जिला के अरट गांव लेकर जा रहे थे। लेकिन, छिछडिया के समीप अचानक चालक जीप से नियंत्रण खो बैठा और जीप खाई में गिर गई। एसडीएम नरेश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कानूनगो रणबीर ठाकुर व अधीक्षक तोता राम को अस्पताल भेजकर गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पांच-पांच हजार व एक को तीन हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की है। पशु चिकित्सक को घायल पशुओं के उपचार के लिए मौके पर भेज दिया गया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें