फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से गिर कर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान में वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मकान में कार्य के दौरान मजदूर सीढ़ियों से गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को 108 एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा के सूरजपुर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। वीरवार को मजदूर अनवर अली (28) मकान की छत की तरफ जा रहा था। मजदूर ने सिर पर ईंटें उठा रखी थी। दूसरी मंजिल की तरफ जाने को कच्ची सीढ़ियां बनाई गई थी। इन सीढ़ियों में मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे छत से गिर गया और उसका सिर तेज नुकीले पत्थरों व ईंटों से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल अनवर को ठेकेदार व अन्य मजदूरों ने 108 एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित किया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। काफी समय से अनवर ग्राम सूरजपुर में रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अनवर के शव को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें