फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में पार्क किया बाइक ले उड़े शातिर

विज्ञापन
153 सीसी इंट्रूूडर बाइक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा पुलिस थाने के तहत ग्राम मिश्रवाला में बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। अपने रिश्तेदार की बाइक को शिकायतकर्ता घर लेकर पहुंचा था। रात को बाइक रिहायशी मकान के बरामदे में पार्क कर दी लेकिन रात को अज्ञात चोर बाइक को उड़ा ले गए। माजरा पुुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम पंचायत मिश्रवाला निवासी इरफान अली ने माजरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि सूरजपुर निवासी बशीर अहमद बाइक का मालिक है। 10 मई को वह बाइक एचपी 17 ई-4447 को अपने घर पर लेकर पहुंचा था। मिश्रवाला में रिहायशी घर के बरामदे में बाइक को पार्क कर दिया। जब सुबह सो कर उठा तो घर के बरामदे में खड़ी बाइक गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बाइक को अपने स्तर पर खोजा। आसपास क्षेत्र में खोजने पर बाइक नहीं मिल सकी जिसके बाद माजरा पुलिस थाना पहुंच कर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी। माजरा पुलिस टीम ने बाइक चोरी की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिली है जिसके बाद माजरा पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें