फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचाई पत्नी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिंघपुरा पुलिस चौकी के अंतर्गत मेहरुवाला में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के पति ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बुरी तरह से धुनाई कर दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। पति और परिजनों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला के बयान पर पुलिस ने पति और परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
सिंघपुरा चौकी के तहत ग्राम पंचायत भंगानी के मेहरुवाला निवासी महिला त्रिशला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी पति काफी समय से दहेज के लिए मानसिक रूप से उसका उत्पीड़न कर रहा है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करता है। रविवार को भी मारपीट की गई जिसमें त्रिशला देवी गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन

आरोप है देर रात त्रिशला के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसे चुन्नी से बांध कर घसीटा गया। त्रिशला किसी तरह से छूटने में कामयाब हुई। पड़ोसियों से पीड़िता ने मदद मांगी। पड़ोसियों ने महिला को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता कहना है कि पति और ससुराल वाले लाखों की दहेज राशि की मांग करते हैं। निर्धन होने पर वह मांग पूरी नहीं कर सकती। लिहाजा, उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती है।
विज्ञापन

उधर, सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें