फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी छोड़ने गए आईपीएच कर्मी की ढांक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की महीपुर पंचायत में कार्यरत आईपीएच कर्मचारी की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। वह पराड़ा पेयजल योजना में कार्यरत था। सुबह वह पानी की सप्लाई छोड़ने के लिए गया था। वापस लौटते वक्त वह ढांक से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनधार क्षेत्र की महीपुर पंचायत में कार्यरत आईपीएच विभाग के एक कर्मी की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। आईपीएच विभाग का कर्मी पराड़ा पेयजल योजना की लाइन को खोल कर वापस लौट रहा था। अचानक रास्ते में वह ढांक से गिर गया। सूचना मिलते ही रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले किया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान ने आईपीएच कर्मी की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि खेलू गांव वासी नारायण सिंह (51) बुधवार की सुबह अपनी ड्यूटी के दौरान पानी खोल कर लौट रहा था कि वह ढांक से नीचे गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचायत प्रधान से इसकी सूचना रेणुका पुलिस को दी। उधर एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
---पानी छोड़ने गए आईपीएच कर्मी की ढांक से गिरकर मौत
सैनधार के महीपुर में कार्यरत था कर्मचारी, छानबीन शुरू
वह पराड़ा पेयजल योजना में कार्यरत था
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें