फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटीबौंच पंचायत में धन के दुरुपयोग के आरोप

विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शिलाई की कोटीबौंच पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। पंचायत के नौ वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोलते हुए उपायुक्त को इसकी शिकायत की है। वार्ड सदस्यों का आरोप है कि पंचायत में हुए कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। उपायुक्त ललित जैन से मिले वार्ड सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि तत्काल पंचायत के समस्त रिकार्ड कार्यवाही रजिस्टर, केशबुक, आय-व्यय रजिस्टर, बिल बाउचर, 13 और 14 वें वित्त आयोग के आय-व्यय के रिकार्ड अपने कब्जे में लें।


वार्ड सदस्य मदन सिंह, विलम सिंह, पंकज सिंह, उर्मिला, शीला, संत राम, बाबूराम, बलबीर आदि ने आरोप लगाया कि कोटीबौंच पंचायत में कमीशन का खेल चल रहा है। मनरेगा कार्यों में हाजिरी गांव वालों की लग रही है जबकि कार्य ठेके पर बुलाए लोगों से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 वें वित्त आयोग की धनराशि में भी हेराफेरी की गई है। राशि ऐसे कार्यों पर खर्च की गई जिसकी उपयोगिता नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब खंड विकास अधिकारी ने पंचायत का निरीक्षण किया तो सचिव ने पंचायत खाते की पास बुक उन्हें नहीं दिखाई। उसने गुम होने का बहाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब वह इन अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनके साथ गाली गलौच की जाती है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि पंचायत का दो वर्ष का सभी रिकार्ड वह अपने कब्जे में लें तथा उसकी निष्पक्ष जांच करें। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, शीघ्र ही जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें