फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुग्गा जाहरवीर मंदिर शिलाई में चोरी

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई के गुग्गा जाहरवीर माड़ी मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर मंदिर के दानपात्र की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने मंदिर समिति की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोर दानपात्र में रखे सिक्कों को वहीं छोड़ गए हैं, जबकि नोटों को लेकर फरार हो गए। दानपात्र में कितनी राशि थी इसका अंदाजा नहीं लग सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शातिर चार से पांच हजार रुपये ले गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को चोरों ने गुग्गा जाहरवीर मंदिर माड़ी में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दानपात्र को तोड़ने के लिए जब्बल, हथोड़ा और पत्थरों को इस्तेमाल किया। मौके पर जब्बल, हथोड़ा और पत्थर बरामद हुए हैं। ग्रामीण दिनेश वर्मा के अनुसार जब सुबह वह मंदिर गए तो वहां पर दानपात्र टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर समिति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह तोमर, सचिव तपेंद्र नेगी, जवाहर देसाई, हितेंद्र नेगी, पंकज नेगी, दिनेश वर्मा, राहुल नेगी, नीटू, रविंद्र नेगी, प्रताप नेगी, यशवंत नेगी मौजूद थे। उधर, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी प्रमोद चौहान बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें