फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरकोट में गैस सिलेंडर चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत के प्रधान व ग्रामीणों ने एक चोर को पांवटा पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के पास काफी सामान है जो चोरी का हो सकता है। पुलिस टीम ने चोरी का गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया है।
ग्राम पंचायत अमरकोट निवासी आबिद अली पुत्र सालब अली के घर से गैस सिलेंडर चोरी हुआ। पंचायत प्रधान राकेश महरालू समेत ग्रामीणों ने गांव से ही एक संदिग्ध को पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद मामले की जांच कर मुख्य आरक्षी दाता राम की टीम ने आरोपी के घर से चोरी का गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी आशादीन (31) पुत्र कालूदीन निवासी ग्राम अमरकोट के घर से सिलेंडर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। क शिकायत मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच टीम ने चोरी हुआ गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। जिसके बाद, आरोपी आशदीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बाक्स...
विगत माह एनडीपीएस एक्ट में हुआ था गिरफ्तार
- अमरकोट पंचायत प्रधान राकेश महरालू समेत ग्रामीणों ने आरोपी युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। पंचायत प्रधान ने कहा कि आरोपी के पास दर्जनों चाबियां, मोबाइल, सिम, गैस सिलेंडर व टायर स्टेपनी मिले थे। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य चोरियों संबंधी भी गहन पूछताछ करने की मांग रखी है। बताया जा रहा है कि विगत माह एक एनडीपीएस एक्ट मामले में आरोपी आशादीन गिरफ्तार हुआ था। अब बाहर आने पर वह चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
--पंचायत प्रधान और ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
--पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी का सिलेंडर बरामद किया
-----------------------

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें