फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर एक दिन की जेल

विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर एक युवक पुलिस नाका तोड़कर भाग गया लेकिन, कालाअंब पुलिस ने दबोच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला सोमवार रात का है। पुलिस ने नाके के दौरान अल्कोहल मापने वाले यंत्र से जांच की तो पाया गया कि उसने शराब पी रखी है। मंगलवार को अदालत में पेश करने पर उसे एक दिन के लिए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के मकसद से सिरमौर पुलिस ने इसके लिए खास अभियान छेड़ रखा है। हर रोज विभिन्न स्थानों पर पुलिस इसके लिए नाका लगा रही है। सोमवार को सदर पुलिस की टीम ने मेन थापल के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी लेकर आ रहा था। पुलिस ने उसे रोका और चेकिंग की तो अल्कोहल के अंश पाए गए। इस बीच कार्रवाई से घबराया युवक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। सदर पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद उसे कालाअंब पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम और पुलिस एक्ट की धारा 114 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मंगलवार को उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे एक दिन के लिए जेल भेजा गया। डीएसपी मुख्यालय बवीता राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यातायात नियम और कानून की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें