फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा का यमुना नदी में मिला शव, केस दर्ज

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के तारुवाला से 10 दिन से लापता चल रही स्कूली छात्रा का शुक्रवार को यमुना नदी के तट पर शव बरामद हो गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग छात्रा घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर वापस नहीं आई। इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है। कथित प्रेमी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि परिजनों ने शक जताया है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।


बद्रीपुर पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा ने कहा कि 16 साल की नाबालिग छात्रा प्रियंका का शव यमुना नदी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। 17 जनवरी से छात्रा ट्यूशन जाने के बाद से लापता थी। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस थाने में भी करवाई थी। दसवें दिन शव क्षत-विक्षिप्त हालत में यमुना नदी के तट पर मिला है।
विज्ञापन

छात्रा तारूवाला की रहने वाली थी। कुछ लोगों ने शव देखा व पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तारुवाला से परिजनों को मौके पर बुलाया गया। लड़की के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।

परिजनों ने कहा कि 17 जनवरी को छात्रा की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उस दिन दोपहर को लड़की ट्यूशन के लिए घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया।
कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि लड़की को उसी दिन एक युवक के साथ पांवटा में देखा गया था। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया था कि उसने नाबालिग को बस स्टैंड के समीप छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा-366ए के तहत मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
उधर पंचायत प्रधान व लड़की के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लापता होने वाले दिन लड़की के साथ दो लड़के देखे गए थे। इसके बाद लड़की यमुना के आसपास देखी गई।
विज्ञापन

डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम के लिए एक महिला डॉक्टर समेत 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि यह हत्या है या हादसा। अथवा फिर उसने आत्महत्या की। इस मामले में 2 युवकों और मृतक छात्रा की सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें