फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का पैसा डकारने वालों को जाना होगा जेल

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
बैंकों से ऋण लेकर अदा न करने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। बैंक ऐसे डिफॉल्टरों की जमीन कुर्क करने और गिरफ्तारी वारंट भी निकालेगी। मंगलवार को ददाहू में रिकवरी कलेक्टर की विशेष अदालत लगाई गई जिसमें 39 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान 1.08 लाख रुपये की राशि वसूल की गई। जबकि 14 लोगों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने करने के आदेश हुए।
इस अदालत में कुल 25 डिफॉल्टरों ने ही हिस्सा लिया। जबकि 39 डिफॉल्टरों पर बैंक की करीब 90 लाख रुपये की देनदारी बकाया है। इन 39 मामलों में 18 मामले राज्य सहकारी बैंक की ददाहू शाखा, 21 मामले संगड़ाह शाखा के शामिल हैं जिनको विशेष अदालत में हाजिर होने को कहा गया था लेकिन इनमें से 25 मामलों पर ही सुनवाई हो सकी। शेष 14 मामलों पर डिफॉल्टरों के उपस्थित न होने के कारण उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने का फरमान जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर सुरजन सिंह ने बताया कि मौके पर केवल 25 डिफॉल्टर ही मौजूद हुए जिनसे 1.08 लाख रुपये की राशि वसूल की गई। शेष 14 डिफॉल्टरों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई। इस मौके पर राज्य सहकारी बैंक की संगड़ाह शाखा के प्रबंधक कमलेंद्र चौहान, ददाहू शाखा के प्रबंधक रविंद्र मोहन सहित पंकज कुमार व नीतिश शर्मा उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें