फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर मशीन के नीचे दबकर कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक उद्योग के भीतर फटे पुराने गत्तों के बीच आराम करने वाले व्यक्ति की लोडर मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में संजीव कुमार पुत्र गजेंद्र यादव ने कहा कि वह छतरी चौक बद्दी स्थित भंडारी दीपक उद्योग में कार्यरत है। रात को उद्योग में काम करने के लिए प्रदीप कुमार आया जिसने कहा कि प्रमोद कुमार नजर नहीं आ रहा है। प्रमोद अक्सर उद्योग के अंदर फटे और पुराने गत्तों पर आराम कर लेता था। तलाश किया तो प्रमोद यादव फटे और पुराने गत्तों के बीच पीठ के बल पड़ा हुआ था, जिसे उठाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं उठा। कामगारों ने मौके पर आकर उसकी जांच पड़ताल की तो उसकी मौत हो चुकी थी। पास में ही ठेकेदार की लोडर मशीन खड़ी थी। प्रमोद यादव की छाती और पीठ पर लोडर मशीन द्वारा दबने के निशान मिले हैं। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दत्तोवाल में अनियंत्रित बस दुकान में घुसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर दत्तोवाल में एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराती हुई एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में सवारियों को चोटें नहीं आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अर्जुन शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी गांव एवं डाकघर क्लाथ, तहसील मनाली, जिला कुल्लू ने बताया कि वह बॉल्वो बस में दिल्ली से मनाली के लिए बैठा था। बस को चालक खमचंद चला रहा था। रात में 2 बजे नालागढ़ से दत्तोवाल पहुंचे तो बस खंबे से टकराती हुई एक दुकान से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें