फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाइयों की बरामदगी पर चलेंगे दो अलग-अलग केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश, हो सकते हैं कई खुलासे
विज्ञापन

प्रदेश दवा नियंत्रक विभाग की टीम करेगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के तहत पुरूवाला में बरामद हुई नशीली दवाइयों की खेप के मामले में एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग मुकद्दमे दर्ज हुए हैं। दवा नियंत्रक विभाग और पुलिस विभाग इस मामले की अलग-अलग जांच करेंगे। माजरा थाना पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। जांच टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, दवा नियंत्रक विभाग की टीम ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामले की जांच करेगी। मामले की तफ्तीश में कई खुलासे होने की संभावनाएं हैं। कई लोगों के तार इससे जुड़े हो सकते हैं। मामले का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।
वीरवार रात को एसएमसीसी और दवा नियंत्रक विभागीय की संयुक्त कार्रवाई पुरूवाला में हुई थी। इसमें एसएमसीसी शिमला टीम में शामिल एसआई जगजीत सिंह, मुख्य आरक्षी विक्रमजीत सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान और ड्रग इंस्पेक्टर ललित कुमार नाहन भूमिका की संयुक्त टीम ने सबसे पहले संदिग्ध दवा इकाई का पूरा रिकॉर्ड खंगाला। इसके बाद पुरूवाला एनएच-07 किनारे स्टोर में रखी अवैध नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। उस दौरान कंपनी के अधिकारी और स्टाफ कंपनी में ही मौजूद रहा। लेकिन, देर शाम को जैसे की पुरूवाला एनएच स्टोर पर छापा मारा गया तो कंपनी प्रबंधन इकाई में ताला लगा कर भाग खड़े हुए। अब कंपनी प्रबंधन के खिलाफ माजरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। एएसपी ने कहा कि इकाई प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान ने कहा कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आरोपियों पर अलग से मामला चलेगा। दवा नियंत्रक विभाग ने इस मामले में पाया है कि स्टोर का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा गया है। बिना लाइसेंस के कंपनी कहीं पर भी स्टाक स्टोर नहीं रख सकती है। इसलिए विभाग अलग से इस मामले में तहकीकात कर जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें