फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से कूदी नर्सिंग छात्रा, प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही बिलासपुर जिले की छात्रा के साथ हादसा नहीं हुआ था। बल्कि, उसने भवन की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गईं। शहर से करीब चार किलोमीटर दूर जडजा स्थित कॉलेज से नारेबाजी करते हुए छात्राएं जिला मुख्यालय नाहन पहुंचीं और उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। छात्राओं ने कॉलेज की प्रिंसिपल और उसके पति पर छात्राओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। छात्राओं की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। जबकि पुलिस ने भादंसं की धारा 330 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कॉलेज प्रबंधन ने भी प्रिंसिपल और उसके पति को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल सविता को कॉलेज का कार्यकारी प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम पदमावती नर्सिंग कॉलेज की एक छात्र निवासी बिलासपुर घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस छानबीन के बाद पता चला कि छात्रा गिरी नहीं थी बल्कि उसने बहुमंजिला भवन से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। छात्रा चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। कॉलेज प्रबंधन और अधिकारी अस्पताल में ही डटे हुए हैं। शनिवार सुबह कूदने वाली छात्रा के समर्थन में सैकड़ों छात्राओं ने शहर में रैली निकाली। नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने पदमावती कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए। छात्राओं का आरोप है कि छलांग लगाने वाली बिलासपुर की छात्रा को कॉलेज प्रबंधन ने प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 330 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि उपायुक्त ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है। नर्सिंग कॉलेज की सोसायटी के महासचिव सचिन जैन ने बताया कि वह छात्रा के साथ अस्पताल में हैं। छात्रा के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल और उसके पति को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें