फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरथ में सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला मादा तेंदुआ

विज्ञापन
leopard in lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शिमला-नाहन वाया कुमारहट्टी एनएच पर धीरथ गांव के समीप वन विभाग ने सड़क किनारे एक मादा तेंदुए का शव बरामद किया है। हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की प्राथमिक जांच में तेंदुए की मौत की वजह अज्ञात वाहन की चपेट में आना मानी जा रही है। बहरहाल, वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार धीरथ गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे नाली में रविवार सुबह एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के किनारे पड़े तेंदुए की सूचना वन विभाग के वन रक्षक को दी। इसके बाद बीट के वन रक्षक ने वन परिक्षेत्राधिकारी जमटा को इसी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा कहीं भी चोट नहीं आई है। लिहाजा, वन विभाग ने मौत का कारण किसी वाहन का हिट करना बताया है।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के वन परिक्षेत्राधिकारी जमटा रेंज मनमोहन चंद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद बनेठी में शव को जलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। सुबह के समय ही तेंदुआ सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। फिर भी विभाग मामले की छानबीन में जुटा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें