फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम व चरस के अवैध कारोबार का भांडाफोड़

विज्ञापन
charas
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
पुलिस ने अफीम और चरस के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। यशवंत नगर में एक दुकान पर दबिश देने के बाद पुलिस के हाथ ये सफलता लगी। दुकान की जांच और पड़ताल के बाद बरामद हुए अवैध नशे के कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम को उसने यशवंत नगर (गिरिपुल) में एक दुकान पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने दुकानदार से 235 ग्राम चरस और 301 ग्राम अफीम पकड़ने में सफलता हासिल की। लंबे समय से पुलिस को यशवंत नगर में चरस और अफीम का अवैध कारोबार किए जाने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया और मंगलवार शाम को दुकान में दबिश देकर छानबीन की। इस दौरान पुलिस को दुकान से ही अफीम और चरस को पकड़ने में सफलता हाथ लग गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 90 हजार के करीब बताई जा रही है। जबकि, चरस की कीमत 25 हजार रुपये के करीब है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार ज्योति स्वरूप के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस की टीम ने दुकानदार से अफीम और चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें