फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन के घटिया निर्माण पर विधायक ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भवन के घटिया निर्माण पर विधायक ने लगाई फटकार
पच्छाद के विधायक ने किया फागू पीएचसी का निरीक्षण
बोले, कांग्रेसी नेताओं ने किया आधे अधूरे भवन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र भवन के घटिया निर्माण पर चिंता जताई। उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारियों को फोन पर इसका निरीक्षण करने और इसकी जांच करने के निर्देश भी दिए।
विधायक ने कहा कि दिसंबर 2016 को इस आधे अधूरे भवन का उद्घाटन राज्य योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर ने किया था। भवन की स्थिति आज बदतर बनी हुई है। चिकित्सक के रिहायशी भवन में लकड़ी का काम तक पूरा नहीं हो पाया है। यही नहीं भवन में बिजली का मीटर तक नहीं लगा है। भवन के लिए पुराने भवन से बिजली जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता अपने नाम के फट्टे लगाने में ही व्यस्त रहे। उन्होंने लोगों के हितों पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर पंचायत के लोगों ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तक सड़क पक्की करने की मांग की। इस पर विधायक ने खंड विकास अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सोमदत्त ठाकुर, विनोद तोमर, नीरज चौधरी, पंचायत के उप प्रधान सुनील शर्मा, खंड विकास अधिकारी केडी कश्यप, स्वास्थ्य विभाग के रविदत्त भारद्वाज सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें