फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 29 Jan 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के रहने वाले सेलर (धान मिनी प्लांट) स्वामी मोहम्मद इशाक के 19 वर्षीय पुत्र कलीम मदार की रविवार करीब नौ बजे हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह भूसी लदे ट्रक पर चढ़कर उसको निकलवाने में मदद कर रहा था। फ्लैक्स हटाकर उसके नीचे उतरने से पहले ही चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिसमें उसकी करंट से मौत हो गई। पिता की तहरीर पर सोमवार को ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विक्रमपुर गांव निवासी मोहम्मद इशाक ने बताया कि रविवार रात को सुनगढ़ी के रंपुरिया गांव का रहने वाला ट्रक चालक कांशीराम उनके धान मिनी प्लांट पर आया था। अन्य स्थानों से भूसी लोड करने के बाद वह पौटाकलां स्थित धर्मकांटे पर तौल कराने गया। उसके साथ पीड़ित का बेटा कलीम मदार भी ट्रक में सवार होकर गया था। यहां से वापस प्लांट पर आते वक्त विक्रमपुर चौराहा के पास सड़क पर ऊंचाई पर लगे एक फ्लैक्स को हटाने के लिए चालक ने कलीम को ट्रक के ऊपर चढ़ा दिया। फ्लैक्स हटाने के बाद कलीम को उतरने का मौका दिए बिना अचानक चालक कांशीराम ने लापरवाही दिखाते हुए ट्रक को आगे बढ़ा दिया। जिससे ट्रक के ऊपर चढ़ा कलीम मदार हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। ट्रक चालक को भी धर दबोचा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई और चालक को कब्जे में ले लिया। दूसरे दिन सोमवार को पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर चालक कांशीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, हादसे में युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक इकलौता पुत्र था। उसके दो बहनें हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसआई वीके पटेल ने बताया कि तहरीर में ट्रक चालक के नशे में होने की बात भी कही गई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें