फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस छापामारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
विज्ञापन

पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए नौ आरोपी
सुनियोजित जाल बिछाकर पीजी में दी दबिश
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के एक पेइंग गेस्ट में शुक्रवार रात को हुई पुलिस की छापामारी में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। छापामारी के दौरान पकड़े गए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से चार लड़के और लड़कियों को पीजी में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उनसे कुछ आपत्ति जनक सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि पांवटा के एक पीजी में जिस्मफरोशी का अवैध धंधा खूब फलफूल रहा है। इसमें अनैतिक देह व्यापार, दलाल, ग्राहक और लड़कियां मिल सकती हैं। एनएच किनारे स्थित इस भवन के प्रथम तल पर पीजी के लिए भवन किराये पर दिया गया है। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अपने मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा। गवाहों को भी टीम में शामिल किया गया। पुलिस की टीम केदारपुर पहुंची। ग्राहक के साथ ही एक गवाह भी मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम एनएच-7 किनारे तैनात रही। ग्राहक बना कर भेजे गए व्यक्ति ने दलाल के साथ सौदा तय किया। पैसे भी दलाल के हवाले कर दिए। पुलिस की टीम ने साथ भेजे गवाह से इशारा मिलते ही पीजी में दबिश दी। इस दौरान पहले कमरे में दलाल मदन और विकास मौजूद थे। जबकि इनके साथ ही माम राज, विनोद, अजय और राम सिंह भी मौके पर पाए गए। मौके से मदन भाग खड़ा हुआ। टीम ने दलाल विकास की तलाशी ली। दलाल की लोअर के जेब से पुलिस के मुखबिर की ओर से दिए गए दो नोट बरामद कर लिए गए। टीम को पीजी के दूसरे कमरे में दो लड़के और दो लड़कियां आपत्तिजनक हालात में मिले। दोनों लड़कियां दिल्ली क्षेत्र की बताई जा रही हैं। वहीं, कमरे में रह रहे सुनील और ओमराज से पुलिस टीम को आपत्तिजनक सामग्री मिली है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि अनैतिक देह व्यापार करना और करवाने के लिए धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें