पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा में एक प्रवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश की रहने वाली एक महिला पांवटा के जगतपुर में रोजगार की तलाश में आई थी। शनिवार की रात महिला के साथ 50 वर्षीय मोहम्मद इकबाल ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद महिला ने माजरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
------------