फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ कोर्ट से होगा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कमेटी के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने बाप-बेटे को एसडीएम के समक्ष सभी का पैसा लौटाने की चार दिन की मोहलत दी है। पैसा न लौटाने पर वे न्यायालय के माध्यम से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बसपा नेता और अधिवक्ता अरिवंद वर्मा की अध्यक्षता में गोविंदनगर में आयोजित बैठक मेें कमेटी के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने बाप-बेटे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि बाप बेटे ने एसडीएम के समक्ष लोगों का पैसा लौटाने की बात की थी, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं किया। कहा कि चार दिन तक वे बाप-बेटे के खिलाफ कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे, लेकिन चार दिन तक एसडीएम के समक्ष लोगों का पैसा नहीं लौटाने पर वे न्यायालय के माध्यम से दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करेंगे।
इस अवसर पर संजीव वर्मा, सुनील वर्मा, सोहिब, अनस, महेंद्र सिंह, अवतार सिंह, कमलेश देवी, सीलम अहमद, राजेश कुमार, लियाकत, इमरान, सलमान, दीपक कुमार, जगदीश सिंह, कमल, शौकीन अहमद, रोशनी व श्रीराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें