फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ उलझे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम व व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर बुधवार को पांवटा बाजार प्रशासन व नगर परिषद की एक संयुक्त टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही प्रशासन व नगर परिषद की टीम ने दुकानों से सड़क तक फैले सामान को हटाना शुरू किया, इसी बीच व्यापार मंडल के अध्यक्ष समेत कुछ व्यापारियों की टीम सदस्यों के साथ बहसवाजी शुरू हो गई। साथ ही संयुक्त टीम को अतिक्रमण हटाने के कार्य से भी रोक दिया गया।
व्यापारियों ने ट्रैक्टर में भरे अतिक्रमण के सामान को भी उतार दिया। इस दौरान टीम के साथ चल रहे पुलिस कर्मी भी मूक दर्शक बने रहे। उधर, इस मामले में नगर परिषद कमेटी व प्रशासन कर्मचारियों की टीम ने डीएसपी पांवटा को लिखित शिकायत सौंप दी है, जिसमें उचित कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण से सड़कें संकरी हो रही हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद बुधवार को प्रशासन-नगर परिषद की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने बाजार पहुंची। टीम में नगर परिषद कमेटी पांवटा के जेई ललित गोयल, सफाई पर्यवेक्षक प्रदीप दीक्षित व एसडीएम कोर्ट से रणजीत सिंह बेदी समेत एक दर्जन सफाई कर्मी शामिल रहे।
इस दौरान पांवटा पुलिस कर्मी भी साथ चल रहे थे। टीम ने मुख्य बाजार में गुरुद्वारा संपर्क मार्ग से लेकर बांगरन बाईपास तक टीम का अतिक्रमण पर डंडा चलाया। इस बीच पांवटा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह व कुछ अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। टीम के साथ जमकर बहस शुरू हो गई। रोष में आकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर पर लददे सामान को निकाल वापस व्यापारियों को दे दिया। हैरानी इस बात की रही कि इतने हंगामे व सामान वापस लेने के दौरान पुलिस कर्मी रोक नहीं सके। इससे अतिक्रमण रोकने गई टीम भी हैरान व परेशान नजर आई।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने पुष्टि की है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन व नगर परिषद कर्मचारी टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। इस दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रोका व बहस की शिकायत मिली है।
--अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ उलझे व्यापारी
ट्रैक्टर में लदे सामान को उतारकर शहर के कारोबारियों को सौंपा
कार्रवाई के दौरान मूक दर्शक बनें रहे पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें