फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनाने का झांसा देकर किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के एक युवक ने मॉडल बनाने का झांसा देकर एक युवती के साथ कथित दुराचार किया। मॉडलिंग और गायन के क्षेत्र में युवती को मुंबई पहुंचाने का वादा कर न केवल उसके साथ दुराचार किया बल्कि उससे धमकी भी दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
युवती ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के व्यक्ति पर मॉडलिंग व गायन आदि का काम दिलाने के दौरान शादी का झांसा देकर दुराचार करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। युवती ने पुलिस थाने में आकर शिकायत की है कि ज्वालामुखी निवासी अनिल कुमार चौहान ने वीडियो सीडी बनाने और मॉडलिंग का कार्य करने के लिए कंपनी खोल रखी है। युवती ने मुंबई में उसके लिए मॉडलिंग व गायन आदि का कार्य किया। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद उसने शादी करने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाया गया है। जल्द ही कथित आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
--मॉडल बनाने का झांसा देकर किया दुराचार
--राजगढ़ की युवती ने कांगड़ा के युवक पर लगाए आरोप
राजगढ़ में शिकायत के बाद मामला दर्ज, छानबीन शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें