फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली दाग बदमाशों का भाग जाना, पुलिस की नाकामी : रमौल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर नागरिक कल्याण समिति ने पांवटा में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट की है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समिति की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेंद्र मोहन रमौल ने की। बैठक में पुलिस जवान पर फायरिंग मामले में आरोपियों के फरार हो जाने को पुलिस की बड़ी नाकामी बताया गया।
रमौल ने कहा कि पांवटा में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय है। राज्य सीमा पर खतरनाक अपराधियों से निपटने के ठोस इंतजाम नहीं है। यमुनाघाट बैरियर पर बदमाशों ने उत्तराखंड से प्रवेश कर पुलिस जवान पर फायरिंग कर घायल किया। डंडों के सहारे हथियारों से लैस अपराधियों से कैसे निपटा जा सकता है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों का दूसरे राज्य में निकल जाना जिला पुलिस की नाकामी है। जबकि, गोलीकांड के बाद पुलिस के पास 15 से 25 मिनट आरोपियों को दबोचने के लिए पर्याप्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सदस्यों सीएम मधुर, एमएल अग्रवाल, एमएस कैंथ, बीबी भारद्वाज, एनडी सरीन, एनएन खतरी व बीबी अग्रवाल आदि सदस्यों ने कहा कि ऐसी वारदात से पुलिस को सबक लेने की जरूरत है।
--पांवटा में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर पांवटावासी चिंतित
--सिरमौर नागरिक कल्याण समिति ने समस्याओं पर की चर्चा
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें