पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने सूरजपुर गांव में दबिश देकर अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस को पांवटा के सूरजपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थीं। लिहाजा, शुक्रवार देर रात को विशेष अन्वेषण इकाई नाहन की टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने सूरजपुर निवासी अंकुश पुत्र रमेश की गोशाला में छिपाकर रखी 18 बोतलें देसी व 32 बोतलें कच्ची शराब व एक रबड़ ट्यूब बरामद की। आरोपी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने की है। प्रमोद चौहान ने बताया कि सूरजपुर निवासी अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।