फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पांवटा पुलिस

विज्ञापन
How To Check Own Mobile Number and balance
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अदालत ने भूपपुर मोबाइल शॉप चोरी मामले के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब तक पुलिस टीम ने आधा दर्जन चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश जारी है जिससे लाखों की चोरी मामले के अन्य मोबाइल व सामान को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भूपपुर के समीप जसप्रीत सिंह की मोबाइल शॉप है। मई माह में चोरों ने रात को शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान से दर्जनों मंहगे एनरॉयड फोन, नकदी, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड व मोबाइल कवर पर चोरी हुए। दुकान के संचालक ने पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद आईपीसी की धारा-457 व 380 में मामला दर्ज किया गया। चोरी हुए दर्जनों एनरॉयड मोबाइल सेटों को कंपनी ने ट्रेकिंग पर लगवा दिया। जैसे ही सेट ऑन हुए उनकी लोकेशन का भी पता चल गया। इस मामले में एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आधा दर्जन मोबाइल बरामद हुए। शुक्रवार को आरोपी पांवटा अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच टीम वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले की दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें