फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जबरन घुसे युवक, महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में दो लोग आधी रात एक महिला के घर में घुस गए और उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दो लोग कालाअंब में रह रही हरियाणा के अंबाला जिला की एक महिला के घर में जबरन घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि महिला कालाअंब के एक उद्योग में कार्यरत है। पिछले काफी सालों से महिला कालाअंब क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात हरनेक सिंह व जनरैल सिंह निवासी अंबाला उसके कमरे में दाखिल हुए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। लिहाजा, कालाअंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें