अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा/राजपुर (सिरमौर)। पांवटा की ग्राम पंचायत अमरकोट मेें आग लगने की घटना हुई। एक रिहायशी मकान में सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से आग की लपटे भड़कने लगीं। समय रहते कमरे से मां व बेटी बाहर निकल गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया जिससे मकान में आग को आगे फैलने से बचाया जा सका।
शिवपुर पंचायत पूर्व वार्ड मेंबर गुरमीत सिंह ने बताया जा रहा है कि अमरकोट पंचायत के निवासी मौसमी अली के घर में किरायेदार अकबर का परिवार रहता है। रविवार को सुबह करीब 5.45 बजे अकबर की पत्नी चाय बनाने उठी। जैसे ही किचन में गैस का चूल्हा जलाया तो आग भड़क गई। महिला चिल्लाते हुए अपनी बेटी को लेकर कमरे से बाहर भागी। इसके बाद मकान मालिक व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर हालात देखते हुए फायर स्टेशन सूरजपुर सूचित कर दिया। कुछ ही समय में रमेश व सुरेंद्र समेत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
करीब पौने घंटे में आग पर पूरी तरह के काबू पाया जा सका लेकिन इससे पहले किरायेदार अकबर के कमरों में ट्रंक में रखी 5 हजार नकदी, एक सोने की अंगूठी, बालियां, पहनने के कपड़े बिस्तर समेत करीब 50 हजार का सामान जल कर राख हो गया। नकदी किरायेदार ने अपने पिता को अस्पताल में उपचार करवाने को रखी थी। उधर, फायर ऑफिसर चरणजीत सिंह ने पुष्टि की है।
---गैस सिलेंडर में लीकेज से आग, 50 हजार की क्षति
पांवटा की अमरकोट पंचायत में घटना, मां-बेटी झुलसने से बचे
आगजनी से नकदी, ज्वेलरी और कपड़े समेत अन्य सामान नष्ट