फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग की चपेट में आया मकान

विज्ञापन
forest fire
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र में भड़की जंगल की आग लाल टिक्कर और कोफर गांव तक पहुंच गई है। करोड़ों रुपये की वन संपदा राख होने के बाद मंगलवार रात जंगल की आग ने एक मकान को चपेट में ले लिया। मकान में भयंकर आग लगने से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन के लिए पटवारी को आदेश दिए हैं।
मंगलवार रात महलोग लाल टिक्कर पंचायत के लाल टिक्कर और कोफर गांवों के नजदीक जंगल में आग पहुंच गई।
]
भयंकर आग ने करोड़ों की वन संपदा को राख किया। वन विभाग और स्थानीय लोगों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और वापस लौट आए। कुछ देर बात जंगल की आग अचानक फिर भड़क गई। देखते ही देखते कोफर गांव में बाबू राम तोमर के मकान को आग ने चपेट में ले लिया। मकान में शकुंतला और उनकी सास थी। बुरी तरह से घबराई दोनों महिलाएं बाहर तक नहीं निकल पाई। आग लगने से मकान में धुआं ही धुआं फैल गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आग पर बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर नियंत्रण पाने के बाद ही दोनों महिलाओं को बाहर निकाला जा सका। हालांकि, वह दोनों स्वस्थ हैं। बाबूराम तोमर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में घर बनाया है। घर बनाने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बना कर रखी गई थी। वह भी आग की चपेट में आ गई। लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार गुरमीत नेगी ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें मिली है। पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। पीड़ित को तय नियमाबली के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें