फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालवाला के समीप सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के सालवाला पंचायत के समीप एक ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई है। सोमवार देर रात को सड़क हादसा हुआ जिसके बाद हादसे में गंभीर रुप से घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन घायल ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिंगपुरा पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सोमवार देर रात को गोरखूवाला निवासी संजय कुमार (28) पुत्र सीता राम पांवटा से ऑटो लेकर अपने घर की तरफ रवाना हुआ। गिरि नदी पुल से होकर वन थाना भवन से कुछ दूरी पर ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में संजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी सिंगपुरा, परिजनों व एंबुलेंस को सूचित कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर एके सिंह ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद उसे नाहन रेफर किया जा रहा था लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर सिंगपुरा चौकी प्रभारी मोहर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सड़क हादसे में गोरखूवाला निवासी संजय कुमार(28) पुत्र सीता राम की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें