फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में कार से कुचलने का प्रयास, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश रविवार को इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच निकले। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे चंडीगढ़ की बजाय उपचार के लिए देहरादून ले गए।
जानकारी के अनुसार पांवटा के कुंजा रामपुरघाट क्षेत्र में शनिवार देर शाम को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। क्षेत्र के दिलबाग सिंह, गोलू सैनी और विक्की ने लाठी-डंडों से गुरचरम सिंह के घर पहुंच कर सलिंद्र सिंह, पत्नी, बहन व उसके दोस्तों पर लात घूसों व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रंजिश के चलते रविवार को आरोपी गोलू सैनी, विक्की, नदीम व दिलबाग सिंह ने होंडा सिटी कार से दूसरे गुट के बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। वह बाल-बाल बचे। इस हमले में दो अन्य युवक भी घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए नाजिम, जाकिर, लखविंद्र, जिशान व सलिंद्र सिंह को अस्पताल लाया गया, जहां से नदीम को गंभीर हालत में परिजन देहरादून ले गए। जबकि अन्य घायलों का पांवटा अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों महेंद्र पाल उर्फ गोलू सैनी निवासी कुंजा व वाहिद अली निवासी बरोटीवाला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें