फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर : आसमानी बिजली से झुलसीं दो महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके में कुदरत ने अपना जमकर कहर बरपाया। आसमान से बरपी आपदा ने न केवल एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा बल्कि दो महिलाएं भी आसमानी बिजली से झुलस गईं। हालांकि, महिलाएं अब खतरे से बाहर बताई जा रही हैं लेकिन कुदरत के कहर कई परिवारों के लिए परेशानी और आफत बनकर बरपा।
घटना शुक्रवार शाम की है जब शिलाई इलाके के 30 वर्षीय संदीप की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आसमानी बिजली गिरने से दो महिलाएं भी झुलस गईं हैं। शिलाई की भजौण पंचायत के बाग हाबड़ा निवासी संदीप की मौत के दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली महिला सत्या देवी भी आसमानी बिजली की चपेट में आ गई। वहीं कोडग़ा पंचायत के ढांग रुहाना की 48 वर्षीय चमेली पर भी आसमानी बिजली की मार पड़ी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़ी चमेली देवी पर बिजली गिरने से एक टांग ने काम करना ही बंद कर दिया। इसके बाद उसे 108 की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार शाम तूफानी हवाओं के साथ कई जगह भारी ओलावृष्टि व गर्जन ने भारी कहर मचाया। इससे किसानों की फसलों के साथ-साथ फलदार पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें