फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को दबोचना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के अंतर्गत मेलियों स्थित धार्मिक स्थल में पवित्र पुस्तकों को आग लगाने का मामला पुलिस तीन दिन में कैसे सुलझाएगी? पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए एफएसएल, डॉग स्क्वायड की सहायता ले रही है लेकिन इस मामले को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। धार्मिक स्थलों पर हुई वारदातों से जुड़े मामले अभी भी अनसुलझे हैं।

सोमवार को धार्मिक स्थल पर पुस्तकें जलाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम खुलवाने के लिए एसपी, डीएसपी समेत प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


लोगों को अधिकारी सड़क से हटने के लिए समझाते रहे लेकिन लोगों की एक ही मांग थी कि आरोपियों को जल्द दबोचा जाए। इस बीच अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कुछ वक्त मांगा जिस पर पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तीन दिन के भीतर आरोपियों को दबोचने का आश्वासन दिया। सड़क पर डटे लोगों ने दो टूक कहा कि वह वीरवार शाम तक पुलिस कार्रवाई का इंतजार करेंगे। तब तक कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार से फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

उधर, पुलिस ने यह आश्वासन तो दे दिया है कि तीन दिन में आरोपी दबोच लिए जाएंगे लेकिन इसमें सफलता हासिल करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अक्तूबर और नवंबर महीने में हुई ऐसी ही वारदातें अभी भी अनसुलझी है। लोगों का कहना है कि इन दो महीनों के दौरान हुई वारदातों को पुलिस इतने लंबे अरसे में तो सुलझा नहीं पाई। अब पुस्तकें जलाने का मामला तीन दिन में कैसे सुलझाया जाएगा ? एफएसएल के एक्सपर्ट की सहायता से फिंगर प्रिंट आदि लिए जा रहे हैं जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ने की संभावना है लेकिन लोगों का यह भी तर्क है कि फिंगर प्रिंट तो पहले भी लिए गए थे। अभी तक मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन



उधर, एसपी रोहित मालपानी ने आंदोलन कर रहे लोगों को मौके पर कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी पुलिस जांच में सहयोग की अपील की। कहा कि एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके से फिंगर प्रिंट समेत सुराग जुटाए जाएंगे। मोबाइल डंप डाटा व आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें