फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम का सौदा करते हुए धरे तीन तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तराखंड पुलिस की टीम ने अफीम की सौदेबाजी का भंडाफोड़ कर दिया है। दो खरीदार और एक विक्रेता को पुलिस टीम ने विकास नगर के कटापत्थर सौदेबाजी करते हुए में गिरफ्तार किया है। विक्रेता उत्तरकाशी और खरीदार पांवटा के हैं। आरोपियों से 550 ग्राम अफीम और 74 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया और कार को सीज कर दिया है।
विकासनगर के डाकपत्थर पुलिस को सूचना मिली थी कि कटापत्थर में उत्तरकाशी का एक युवक कार में सवार होकर अफीम बेचने आया है। अफीम खरीदने के लिए कुछ लोग हिमाचल से पहुंचे है। शनिवार शाम के समय पुलिस ने कटापत्थर में गुप्त सूचना मिलने पर दबिश दी। इस दौरान अफीम बेचने व खरीदने के आरोप में 3 लोग दबोचे गए। आरोपियों से तलाशी के दौरान 550 ग्राम अफीम व 74 हजार नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सोवेंद्र सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी कसलाना थाना बड़कोट पुरोला उत्तरकाशी, कल्याण सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी राजबन थाना पांवटा साहिब व विचित्र सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी बद्रीनगर थाना पांवटा जिला सिरमौर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पकड़ी गई कार को सीज कर दिया गया। उधर, विकासनगर के डाकपत्थर चौकी इंचार्ज शमशेर अली ने इसकी पुष्टि की है। चौकी प्रभारी ने कहा कि मुख्य आरोपी उत्तरकाशी के सोवेंद्र सिंह से हिमाचल निवासी विचित्र सिंह व कल्याण सिंह अफीम खरीदने के लिए आए थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
------अफीम का सौदा करते हुए धरे तीन तस्कर
अफीम और 74 हजार नकदी भी की बरामद
पांवटा में अफीम बेच रहा था उत्तरकाशी का तस्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें