फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के गांव काशीपुर में एक विवाहिता ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। दंपती के बीच मामूली विवाद के बाद महिला ने बुधवार देर शाम को यह कदम उठाया। पांवटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पांवटा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली पंचायत निहालगढ़ के गांव काशीपुर की निवासी एक महिला (38) ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। दंपती में मामूली कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला बुधवार को खेत में दिनभर काम करके घर पहुंची। पति से किसी बात को लेकर बहस व कहासुनी हो गई। आपसी नोकझोंक के बाद महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को पति ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को नाहन रेफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. केएल भगत ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला की हालत काफी खराब थी। प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें