फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम पांवटा से की अवैध खनन की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम से की अवैध खनन की शिकायत
विज्ञापन

धार्मिक स्थल सहस्रधारा मंदिर के समीप अवैध खनन जारी
खोदरी माजरी वासियों का आरोपी-उत्तराखंड से पहुंच रहे ट्रक और ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड की सीमा से लगते खोदरी माजरी में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। रोज दर्जनों ट्रक व ट्रैक्टर उत्तराखंड से पहुंच कर अवैध खनन कर रहे हैं। ग्रामीण के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के खोदरी माजरी पंचायत में प्राचीन सहस्त्रधारा मंदिर है। मंदिर के समीप टौंस नदी में अवैध खनन चल रहा है। इस कारण मंदिर को भी खतरा पैदा हो गया है। सेवा नंद, जय सिंह तोमर, विजय तोमर व अमरनाथ ने बताया कि मंदिर के पास टौंस नदी में अवैध खनन हो रहा है। उत्तराखंड की तरफ से ट्रैक्टर व टिपर लेकर कुछ लोग आते हैं और अवैध खनन करके चले जाते हैं। ग्रामीण अवैध खनन को रोकने के लिए कहते है, तो जान से मारने की धमकियां देते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में वन विभाग व पुलिस को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसलिए ग्रामीणों ने पांवटा साहिब के एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिली है। पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें