फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालवाला के नाग मंदिर में फिर चोरी

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
चोर गिरोह के निशाने पर ऐतिहासिक नाग देवता मंदिर सालवाला आ चुका है। पिछले दो माह के भीतर तीसरी बार इसी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। इस बार चोरों ने मंदिर परिसर से बर्तनों पर हाथ साफ कर लिया। बेेखौफ शातिर चोर गिरोह ने सालवाला मंदिर में तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अभी पुलिस जांच टीम पहले हुई, दो चोरियों की जांच भी पूरी नहीं कर पाई है। सालवाला नाग देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र भंडारी ने कहा कि तीसरी बार मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। पहले 19 और 26 फरवरी को ताले तोड़ कर नकदी व सामान उड़ाया था जिसकी शिकायत पुलिस थाना में दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस मामले में जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब फिर से 7 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांवटा साहिब शहर से करीब 18 किमी दूर ग्राम सालवाला स्थित प्राचीन नाग देवता मंदिर है, जो जमीन में सैकड़ों से लगभग 150 फीट खुदाई के बाद खोज कर निकाला गया था। यह मंदिर पांवटा व आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें