फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में सात घायल

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ही हादसों के मामले दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को संगड़ाह इलाके में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दो दिन पहले ही पांवटा क्षेत्र में हुए हादसे में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

ताजा घटनाक्रम में पांवटा में दो सड़क हादसे हुए हैं। पहला हादसा देहरादून पांवटा एनएच 7 मार्ग पर बद्रीपुर के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांवटा-नाहन सड़क मार्ग पर हरियाणा नंबर की एक गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल शुभम, कर्मसिंह और सुरजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा राजबन में पेश आया। यहां एक स्कूटी और मोटर साइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार मुकेश और सर्वजीत जबकि बाइक में सवार सतपाल और राकेश को गंभीर चोटें आई हैं।
उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें