फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर में चोरी का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल स्टोर में चोरी का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर )। राजगढ़ में डाकघर के समीप स्थित जगदीश जनरल स्टोर में बुधवार रात को चोरी करने का प्रयास किया गया। हालांकि, इसमें चोरों को कामयाबी नहीं मिल पाई। सचिन सूरी व नितिन सूरी ने राजगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार रात आठ बजे दुकान को बंद करके घर चले गए। वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे जब दुकान को खोलने आए, तो देखा कि तालों को तोड़ने का प्रयास किया गया है। हालांकि, चोर तालों को तोड़ नहीं पाए। सचिन सूरी ने बताया कि उनकी दुकान के भीतर सिक्योरिटी सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। जब सीसीटीवी की फुटेज को देखा गया तो उसमें कुछ भी नजर नहीं आया, क्योंकि कैमरे दुकान के भीतर लगे हुए थे। राजगढ़ थाना के एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ने का प्रयास किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें