फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या, पोस्टमार्टम में होगा खुलासा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी में शुक्रवार को संदिग्ध रूप से अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। महिला ने आत्महत्या की या वह किसी हादसे का शिकार हुई। कहीं उसे सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मौत घाट तो नहीं उतारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पहेली की गुत्थी सुलझ सकती है।
शनिवार को उत्तराखंड व हिमाचल सीमा पर यमुना नदी में अज्ञान महिला का शव पानी में बहता हुआ मिला था। मृतक महिला का शव पानी में फूल गया था जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव देख कर शुरुआती जांच में लग रहा है कि काफी दिनों तक शव पानी में रहा होगा।
विज्ञापन

मृतक महिला की आयु करीब 35 वर्षीय लग रही है। हाथ में चूड़ियां व जूड़ा पहना हुआ है। सबसे ज्यादा संदिग्ध मामला इसलिए लग रहा है कि मृतक महिला की आंखें व जीभ बाहर निकली हुई है। मृतक महिला की फोटो पड़ोसी राज्यों में भी भेज दी है लेकिन शनिवार तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक महिला का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें