फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन सौ वाहनों के चालान कर एक लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसपी सिरमौर के आदेश पर पांवटा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान एएसपी सिरमौर, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस व पुलिस कर्मियों की टीम ने धड़ाधड़ कार्रवाई कर चालान किए। यातायात नियम तोड़ने वाले सवा तीन सौ वाहनों से करीब एक लाख जुर्माना राशि वसूली गई। पुलिस ने शनिवार देर रात तक कार्रवाई की गई।
पांवटा क्षेत्र में एएसपी मोनिका के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। शहर के विभिन्न चौक व संपर्क मार्गों पर नाके लगाए गए जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के दस्तावेज जांचे गए। तेज रफ्तारी, ट्रिपल राइडिंग, बिना दस्तावेज, प्रेशर होर्न समेत यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान ठोके गए। जबकि नाबालिगों की ओर से दोपहिया वाहन दौड़ाने पर वाहनों को जब्त किया गया। इन बच्चों के लापरवाह अभिभावकों को बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार दो पहिया वाहनों को लेकर अभियान चलाया है। जिले के सभी थानों व चौकियों में भी अभियान चलाया जाएगा। पांवटा शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन संपर्क मार्गों पर नाके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी व डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिले के विभिन्न स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने तीन सौ से अधिक वाहनों के चालान कर करीब एक लाख जुर्माना वसूला। जबकि 8 वाहनों को जब्त किया गया है।
--सवा तीन सौ वाहनों के चालान कर एक लाख जुर्माना वसूला
--पांवटा साहिब में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
एएसपी मोनिका की टीम ने की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें