फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 56 हजार

विज्ञापन
atm
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में एक महिला को शातिरों ने हजारों का चूना लगा दिया। एटीएम कक्ष में एटीएम कार्ड बदलकर गिरोह के सदस्यों ने चतुराई से वारदात को अंजाम दिया। महिला को इसकी भनक तब लगी, जब उसके खाते से 56 हजार रुपये की राशि निकाली गई। पुलिस थाना पांवटा में शिकायत पहुंचने पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। उस तिथि के एटीएम कक्ष के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांवटा के रामपुर माजरी निवासी गायत्री पुत्री राजेश गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 नवंबर को वह पांवटा में गीता भवन के समीप एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। एटीएम कक्ष में लगी लाइन में पहले ही 5-6 लोग मौजूद थे। लाइन में सबसे आगे एक महिला एटीएम से राशि निकाल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति आगे लाइन में लग गया। महिला ने जैसे ही एटीएम कार्ड डाल कर राशि निकालने की कोशिश की तो एक व्यक्ति बोला कि आपने गलत तरीके से कार्ड मशीन में डाला है। एटीएम कार्ड को दोबारा मशीन में डालें। दोबारा कार्ड लगाने पर मशीन ने कार्ड एक्सेप्ट नहीं किया। ठीक तभी एक व्यक्ति ने महिला के हाथ से कार्ड लिया तथा खुद ही मशीन में डाला। बाद में महिला को पता चला कि शातिरों ने खाते से 56,000 की राशि उड़ा ली है। इसके बाद पांवटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी गई है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एटीएम कक्ष के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे शातिरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें