फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेला में मकान और गौशाला जलकर राख

विज्ञापन
मुंबई आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)।
पटवार सर्कल राजपुर के तहत कंडेला गांव में सोमवार को आग लगने से एक मकान और गौशाला जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खूंटी से बंधी दुधारू गाय को भी नहीं बचाया जा सका। खूंटी से बंधी दुधारू गाय आग में जिंदा जल गई। हालांकि, बछड़े को ग्रामीणों ने बचा लिया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को कंडेला गांव के इंद्र सिंह पुत्र सुखी राम के मकान में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूर घर और गौशाला को अपनी चपेट में लगा लिया। भयंकर आग में घर में रखा सारा सामान, रसोईघर तथा गौशाला में बंधी दूध देने वाली गाय जल गई। हालांकि ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर खूंटी से बंधे बछड़े को बचा लिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस प्रशासन, राजस्व एवं पशु औषधालय विभाग की टीमें भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान एवं पशु औषधालय चिकित्सक बाबूराम ने बताया कि गांव कंडेला निवासी इंद्र सिंह एक बेहद गरीब परिवार से हैं। उसका कमरे में रखा खाना-पीने का सामान, कपड़े, गहने, टीवी, फ्रिज, पंखा, राशन, बिस्तर तथा दूध देने वाली गाय आग में जल गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय ग्रामीण अमर सिंह, हिरदा राम, राजू, रंगीलाल, विनोद कुमार, सुंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन तब तक सब स्वाह हो चुका था। उधर, राजपुर सर्कल के पटवारी पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फिलहाल दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें