फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फौजी पर लगाया दुराचार का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।

विज्ञापन

उपमंडल राजगढ़ से संबंध रखने वाले एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ इलाके की एक दुर्गम पंचायत की 28 वर्षीय युवती ने इलाके के ही एक फौजी पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में युवती ने बताया कि पिछले एक साल से फौजी शादी का झांसा देकर दुराचार करता आ रहा है। एक साल पहले ही फौजी से उसकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद फौजी अकसर उससे प्यार और शादी करने का बहाना बनाकर दुराचार करता रहा। आरोप है कि अब फौजी उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि तथाकथित फौजी पंजाब में एक यूनिट में सेवारत है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने फौजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें